पीलीभीत कलीनगर में एक घर मे अचानक आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया

पीलीभीत कलीनगर में एक घर मे अचानक आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया

रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पीलीभीत तहसील कलीनगर अचानक घर में आग लगने से हजारों की नगदी व सामान जलकर राख हो गया। घर में सो रहे लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।पीलीभीत कलीनगर में एक घर मे अचानक आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गयाकलीनगर के वार्ड नंबर 9 निवासी कामिल खां अपने परिजनों के साथ घर में थे। तभी अचानक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखी 10 हजार की नगदी, बिस्तर, कपड़े, चारपाई, अनाज सहित हजारों का नुकसान हो गया। आग लगने से हड़कंप मच गया परिजनों ने आनन-फानन में घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। मोहल्ले वालों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। हल्का लेखपाल पुनीत यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *