शेरपुरकलां के स्कूलों में हुआ ड्रेस वितरण ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिले

[object Promise]

शेरपुर कलां प्राइमरी  जूनियर  एंव खैरपुर के  विद्यालयो मे  सोमबार को नि:शुल्क ड्रेस वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधानपति द्वारा छात्र-छात्राओं में नि:शुल्क ड्रेस का वितरण किया गया। नयी ड्रेस पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई ग्राम प्रधानपति हाजी रियाजतनूर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही है।

 

जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों का दाखिला प्राथमिक विद्यालयों में कराये। विद्यालय में छात्रों के लिए एमडीएम, छात्रवृत्ति एवं नि:शुल्क ड्रेस के साथ ही किताब भी मुहैया करायी जा रही है। ऐसे में शिक्षकों का भी दायित्व है कि वह बच्चों को उचित शिक्षा उपलब्ध करायें।

 

उन्होने बच्चो से आज मेन्यू के बारे मे भी पुछा तो बच्चो ने बताया आज केला दिया गया है। इस अवसर पर हाजी रियाजतनूर खां मास्टर हाजी जब्बार खां मियां नूर अरशद अर्श शेरी.मास्टर संजय भारती.दिलनवाज खां.कपिल कुमार. हाजी महफूज खां.मास्टर खैरपुर मे प्रधान असलम सलीम खां मास्टर फुरकान रजा मौजुद रहे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *