ददई दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक

ददई दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड स्थित सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज के प्रांगण में मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी- ददई दुबे ने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ एक बैठक किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 20 वर्षों तक आपलोगों ने मुझे अपने साथ रखा था। पांच वर्ष के लिए पुनः आपके बीच आया हूँ। अब फैसला आपको करना है कि मुझे स्वीकार करते हैं या नही। उन्होंने रुंधे गले से आगे कहा कि मेरा बेटा तो मुझे छोड़ कर चला गया,लेकिन मैं आपलोगों का साथ नही छोड़ सकता। वादा करता हूँ कि आपकी सारी तकलीफें दूर कर दूंगा। कहा की एक विपरीत परिस्थिति में मुझे चुनाव मैदान में आना पड़ा है।

ददई दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक
ददई दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक

आपलोगों से आशीर्वाद की आवश्यकता है। इस अवसर पर कांडी व सोहगाड़ा गांव के 20 युवाओं ने ददई दुबे के समक्ष कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। सबों को माला पहनाकर पार्टी के द्वारा स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने में बसंत कुमार, रौशन कश्यप, सोनू मेहता, रिंकू कुमार, राहुल कुमार, नरेश कुमार, सुशील मेहता, प्रदीप बहेलिया, रंजन ठाकुर, सोनू कुमार, शंकर साह, दीपक कुमार,चंदन कुमार, ओम प्रकाश, गोबिंद कुमार, रविन्द्र विश्वकर्मा, पप्पू कुमार, सुजीत कुमार, मोहित कुमार व शैलेन्द्र बैठा का नाम शामिल है। कार्यक्रम के अंत में पार्टी के स्वर्गीय-युवा नेता अजय दुबे की आकस्मिक निधन पर सभी ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कि गयी।

ददई दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक
ददई दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक
ददई दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक
ददई दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक

मौके पर- प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिमला कुमारी, झामुमो युवा- नेता पिंकू पाण्डेय, प्रखंड अध्यक्ष- झरी प्रसाद, विकास उपाध्याय, मुर्तुजा अंसारी, आबिद हुसैन, नंदलाल दुबे, अशर्फी तिवारी, अजय कुमार, जवाहिर राम, कयामुद्दीन खान, रामदास राम, जाबिर अंसारी, इसराइल अंसारी, बिजय राम, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, बड़ू दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *