[object Promise]
रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना(अमेठी)।।खंभे में बिजली के करंट उतरने से युवक की मौत।
जानकारी के मुताबिक केशवराम प्रजापति पुत्र रामगरीब (45 वर्ष) निवासी पूरे उपाध्याय सूलपुर काशीपुर खंभे पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहा था कि अचानक लाइट आ जाने से खंभे में करंट उतर गया और युवक खंभे से गिर गया।आनन फानन में लोगो की मदद से उसे सीएचसी मुसाफिरखाना पहुँचाया गया।
जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Leave a Reply