कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज प्रातः 09 से 10 बजे तक सीएमओ कार्यालय में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से सर्विलांस टीमों द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे किए जाने के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह सर्विलांस अभियान चलाकर अधिक से अधिक व्यक्तियों का सर्वे कर सैंपल जांच हेतु भेजे जाएं। उन्होंने होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों की लगातार फोन कर जानकारी लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कोविड पॉजिटिव व्यक्ति पाए जाने पर तत्काल उस व्यक्ति को एंबुलेंस उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी लिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कोविड पाजिटिव व्यक्तियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस विभाग को कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर तत्काल संबंधित थाने से संपर्क कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.एम. श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मौर्या सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *