गुजरात में केजरीवाल : माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहने दिखे दिल्ली सीएम

डेस्क। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल आज गुजरात के दौरे पर हैं इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। 

गुजरात दौरे पर सबसे पहले अरविन्द केजरीवाल सोमनाथ मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान अरविन्द केजरीवाल का एक अलग ही रूप देखने को मिला और वह नए अवतार में नज़र आए। मंदिर में दर्शन के दौरान अरविन्द केजरीवाल के माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहने थे। उनका ये अवतार जिसने भी देखा वो इसे देख चौक गया।

बता दें कि गुजरात में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी भी इसमें चुनाव लड़ेगी। अरविन्द केजरीवाल लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए गुजरात का दौरा करने में जुटे हैं। 

इसी के साथ ही आज वह राजकोट भी जाएंगे और पार्टी के टाउनहॉल कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इसके बाद अरविन्द केजरीवाल भावनगर जाएंगे और जहरीली शराब पीने के कारण अस्पताल में भर्ती बीमार लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

इस दैरान अरविन्द केजरीवाल ने बयान भी दिया। वो बोले कि मैंने देश और गुजरात की सुख शांति के लिए मंदिर में प्रार्थना की है और अगले कार्यक्रम में शराब से हुई मौतों पर भी बोलूंगा। आगे वो बोले मंदिर में मैं राजनीति नहीं करूंगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *