जनपद प्रयागराज के के पी कम्युनिटी हाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन । उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी , महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और तमाम अधिकारियों , परिवारीजनों की उपस्थिति में 101 जोड़ो का कराया गया विवाह ।
इस दौरान प्रत्येक जोड़े को मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत 51 हजार रुपये भी दिए गए जिसमे से कन्या के खाते में 35 हजार रुपये , 10 हजार के समान और विवाह के खर्च के रूप में 6 हजार रुपये की व्यवस्था तत्काल की गई । इस मौके पर उपस्थित लोगों ने वर वधु को आशीष देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की ।
Leave a Reply