विजयदशमी के अवसर पर जंगल बनवीरपुर गांव में मंगलवार की रात आयोजित भक्ति जागरण में देर रात झूमते रहे श्रोता

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना विकास खंड के गांव जंगल बनवीरपुर दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर जागरण समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरूआत गोरखपुर कुशीनगर से आये कलाकारों में हरि उर्फ हरिनंदन कुशवाहा ने गणेश वंदना
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश से हुई।
गणेश वंदना के बाद उन्होंंने मां  के भजन
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोवाली मैया सहित अन्य गीत गाकर कार्यक्रम में आये श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक नीरज कुमार निराला ने छठ माई के गीत *माटी के मुरती से हंसे मईया मईया* सहित अन्य भक्ति गीत गाए।
गायिका राजनंदनी कुमारी ने
निमिया के डाल मईया…गीत गाकर लोगों को झुमाती रही। आवेश कुमार मिश्रा व एक नन्हे बालक ने भी एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाया।
जबकि गांव के युवाओं ने भक्ति गीत पर नृत्य किया। पेड पर महबूब आलम,आर्गन पर आनंद चौबे ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पडरौना ब्लॉक के अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता सहित दुर्गा पुजा पंडाल के पुजारी छोटे कुशवाहा,कमेटी के अध्यक्ष बिरजु कुशवाहा,समाजसेवी डाक्टर मनीष कुमार ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजय बहादुर कुशवाहा,संचालन जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 62 के उम्मीदवार व गायक हरि उर्फ हरिनंदन कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर उत्तम कुशवाहा, बिकास कुमार,कन्हैया,मंजीत, उपेंद्र कुशवाहा, लाला बहादुर कुशवाहा,मैनेजर चौधरी,शत्रुघ्न बर्मा,धर्म कुशवाहा,सुरेन्द्र कुशवाहा,लक्ष्मण कुमार,बर्मा प्रसाद कुशवाहा,लक्ष्मण कुमार, बिसाल,अमित,सहित अन्य तमाम श्रद्धालु शामिल रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *