Bihar election 2020 : बिहार समेत मध्य प्रदेश के चुनाव में मिली बीजेपी के अपार जीत पर पडरौना में कार्यकर्ताओं ने किया आतिशबाजी,बांटी मिठाईयां

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार चुनाव एवं मध्य प्रदेश चुनाव में मिली अपार सफलता के उपलक्ष्य   में पडरौना नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वं हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मनीष जायसवाल द्वारा मिठाई बांटकर एवं पटाखा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के दमदार जीत पर   प्रशनन्ता व्यक्ति  की गई ।
इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल द्वारा अपने समर्थकों के साथ नगर के धर्मशाला रोड पर जुलूस निकालकर एवं एक दूसरे को  गुलाल लगाकर लोगों को बधाई दी गई एवं लोगों द्वारा दी गई बधाई को स्वीकार किया गया। इस अवसर पर राजेश जायसवाल,अमित तिवारी,नीरज मिश्रा,आलोक चौबे,धर्मेंद्र,मनीष पाठक, सचिन शाह,अरविंद गौतम, उज्जवल,अरुण सिंह,आयुष, आकाश,श्याम शाह,अर्जुन सिंह,गौतम दुबे,सौरव सिंह, दीनदयाल,आलोक विश्वकर्मा,अरुण सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को इस जीत का श्रेय एवं बधाई प्रेषित की।
कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में यूपी-बिहार एवं गुजरात के जीत पर उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन का ही देन है कि बिहार चुनाव मध्यप्रदेश उपचुनाव गुजरात उपचुनाव   में प्रचंड जीत प्राप्त किया गया । गृह मंत्री अमित शाह भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि देश में निस्वार्थ भावना से एवं गरीबों हेतु कार्य करने पर परिणाम भी अच्छा ही होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *