रिटायर हो जाएंगे, मुख्य निर्वाचन आयुक्त बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद

[object Promise]

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की निगरानी करने के अगले दिन ही 30 अप्रैल को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बंगाल, असम और केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। इन राज्यों में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान होगा।शुक्रवार को विज्ञान भवन में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए अरोड़ा ने कहा कि यह उनका आखिरी संवाददाता सम्मेलन है।

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल से वे संतुष्ट हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव समेत 11 बड़े चुनावों का संचालन किया। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान बिहार में विधानसभा चुनाव करवाए जाने को ऐतिहासिक करार दिया। अरोड़ा ने कहा, आप कह सकते हैं कि मैंने एक अच्छी पारी खेली। मुझे चुनाव आयुक्तों और अन्य सहयोगियों का भी अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने अपनी मां का लिखा हुआ एक शेर भी पढ़ा-किसी से हमसुखन नहीं होता महफिल में परवाना, उन्हें बातें नहीं आती जो अपना काम करते हैं।

कहां कितने चरणों में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के चरणबद्ध कार्यक्रम की घोषणा की है। बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। इससे पहले बंगाल में यहां सात चरणों में चुनाव कराए गए थे। इसके साथ ही असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। जबकि तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक-एक चरण में ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

चुनाव को लेकर उठाए गए कदम

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बंगाल सहित चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों का एलान करते हुए भरोसा दिया कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होंगे। साथ ही सुरक्षा के भी पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। इस बीच उन्होंने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उठाए गए जरूरी एहतियाती कदमों की भी जानकारी दी। इसमें वोटरों के लिए मास्क जरूरी होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *