क्यों कुश्ती संघ के विरोध में जारी प्रदर्शन रुका

देश- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से लगातार दो दिन मुलाकात करने के बाद जंतर मंतर पर धरना दे रहे देश के पहलवानों ने कल देर रात प्रदर्शन वापस ले लिया है।
अनुराग ठाकुर ने इस परिपेक्ष्य में साफ किया है कि अगले चार सप्ताह में किश्ती संघ के प्रमुख पर जो लगाए गए हैं। उनकी जांच होगी। वहीं तब तक वह कुश्ती संघ से दूर रहेंगे। 
वहीं प्रदर्शन वापस लेने के संदर्भ में बजरंग पुनिया ने कहा, सरकार ने हमें आश्वासन दिया है की हमारे साथ न्याय होगा। हमें उनपर विश्वास है। अभी हम अपना प्रदर्शन रोक रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *