कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भ्रष्टचार के आरोपित सरकारी अधिकारियों के राज्यव्यापी कार्रवाई अभियान के तहत कलबुर्गी जिले के पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर शांता गौड़ा बिरादर के घर पर एसीबी की टीम ने छापा मारा था। हालाँकि, एक अन्य रिपोर्ट में जाँच टीम को करीब 40 लाख रुपए नकद और काफी सोना मिला है।
रिपोर्ट के मुताबिक एसीबी को इस बात के इनपुट मिले थे कि आरोपित इंजीनियर घर के पाइप लाइन में नोट छिपा रखे हैं। इसी के आधार पर जब अधिकारियों की टीम ने छापा मारा तो पाइपों से नोटों के बंडल निकलते देख अधिकारी भी दंग रह गए।
पीडब्ल्यूडी विभाग के एक जूनियर इंजीनियर के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जब छापा मारा तो उन्हें घर के घर के ड्रेनेज पाइपों से 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियाँ मिलीं। बाल्टी में भर-भरकर नोट निकाले गए। आरोपित इंजीनियर के घर से जाँच एजेंसी को करीब 54 लाख रुपए कैश मिले हैं।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि छत के पाइप लाइन को काट-काटकर नोट निकाले जा रहे है और उन गड्डियों को बाल्टी में भरा जा रहा है।एसीबी की टीम कर्नाटक के राज्यभर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 15 अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस अभियान के तहत एसीबी के करीब 400 अधिकारियों को काम पर लगाया गया है। इसमें 8 एसपी, 100 अधिकारी और 300 एसीबी के कर्मचारी काम में लगे हुए थे।
जिन अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे गए, उनमें एक्जीक्यूटिव इंजीनियर केएस लिंगेगौडा, मांड्या के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर के श्रीनिवास, डोडाबल्लापुरा के राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नरसिंहमैया, बेंगलुरू निर्मिति केंद्र के पूर्व परियोजना प्रबंधक वासुदेव, बेंगलुरू नंदिनी डेयरी के महाप्रंधक जी कृष्णा रेड्डी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक टीएस रूद्रे शाप्पा समेत अन्य शामिल हैं।इसमें से टीएस रूद्रे शाप्पा के घर से जाँच टीम को 15 लाख रुपए कैश और 7 किलो सोना मिला है, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए आँकी गई है।
#WATCH Karnataka ACB recovers approximately Rs 13 lakhs during a raid at the residence of a PWD junior engineer in Kalaburagi
(Video source unverified) pic.twitter.com/wlYZNG6rRO
— ANI (@ANI) November 24, 2021
Leave a Reply