केजरीवाल… भाई सब गोलमाल है: BJP ने फनी वीडियो किया पोस्ट

दिल्ली की शराब नीति की सीबीआई जांच को लेकर बीजेपी-आप के बीच सियासत बढ़ती दिख रही है। सोमवार शाम बीजेपी ने अपने एक आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से केजरीवाल पर एक पैरोडी वीडियो भी ट्वीट किया। इस वीडियो में इसमें कुछ सवालों के जरिये उन पर तंज कसा गया है। वीडियो में केजरीवाल की तरह का एक शख्स दिखाया गया है, जिसने उनकी तरह ही मफलर लपेट रखा है। 

वीडियो की शुरुआत में न्यूयार्क टाइम्स की एक खबर का जिक्र मिलता है। वहीं बीच-बीच में वो रेवड़ी बांटते और खाते भी दिखते हैं। यह वीडियो क्लिप केजरीवाल को रेवडीवाल बताकर दिल्ली सीएम के मुफ्त उपहार पर तंज करती है। 

इसके बाद सामने बैठे कुछ लोगों को बारी बारी से केजरीवाल नुमा शख्स से सवाल पूछते हुए दिखाया जाता है। इसमें वो दिल्ली सरकार की बिजली-पानी और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को लेकर सवाल करते हुए सुनाई देते हैं। इस कड़ी में बीच-बीच में बैकग्राउंड में गोलमाल है भाई सब गोलमाल बजता है।

यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई जांच कर रही है। वहीं पार्टी का दावा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होने वाला है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *