[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना कुशीनगर : लखीमपुर के निवासी कुलदीप यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में कुशीनगर पुलिस ने तुर्कपट्टी क्षेत्र के रूदवलिया गांव निवासी 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिन्होंने अपने घर में ही गोली मारकर उसकी हत्या करने के बाद लाश को बोरे में भरकर कुबेरस्थान क्षेत्र में पचरुखिया गांव के पास बांसी नदी में फेंक दिया था। बार-बार मना करने के बाद भी उसके रूदवलिया गांव आने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।
बीते 9 मार्च को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में पचरुखिया गांव के समीप बांसी नदी के पुल के नीचे बोरे में कसकर फेंकी गयी अज्ञात युवक की लाश मिली थी। उसके दूसरे दिन युवक की तलाश में पहुंचे लखीमपुर खीरी जिले के पशगवा थाना क्षेत्र के नरदी गांव निवासी नरेश यादव ने लाश की पहचान अपने बेटे कुलदीप यादव के रूप में की थी। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कुबेरस्थान पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई थी। कुलदीप के पिता से मिली जानकारियों एंव सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया और उनकी तलाश में जुट गयी। एएसपी गौरव बंशवाल एवं सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर के जरिए मिली सूचना पर पुलिस ने ट्रेन पकड़ कर मुंबई भागने के फिराक में रहे 2 संदिग्ध आरोपियों को कठकुइयां रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। पकड़े गए संदिग्धों की पहचान तुर्कपट्टी क्षेत्र के रूदवलिया गांव निवासी नरेन्द्र यादव एवं राजकुमार यादव उर्फ मंटू के रूप में हुई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बार-बार मना करने के बाद भी कुलदीप उनके घर आने से बाज नहीं आ रहा था।
वह बीते 8 मार्च की शाम को फिर उनके घर धमक आया। इस पर दोनों ने साजिश के तहत मकान के अंदर कमरे में कनपटी पर सटाकर कट्टा से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को बोरे में कसकर पचरुखिया गांव के पास बांसी नदी में पुल के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद कर लिया है।
Leave a Reply