बरात से लौट रही कार ट्रक से भिड़ी, पंडित की मौत

[object Promise]

प्रयागराज, जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज रेलवे स्टेशन के सामने बरात से लौट रही एक कार साइकिल सवार से टकराने के बाद खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार में बैठे पंडित की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पंडित के मौत की खबर उनके घर पहुंची तो कोहरा मच गया। रोते कलपते घरवाले घटनास्‍थल पर पहुंचे।

[object Promise]
तभी ईट भट्टे का एक कर्मचारी छोटेलाल साइकिल से अपने घर जमौली जा रहा था। कार साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार साइकिल में टक्कर मारते हुए खड़े ट्रक में जा टकराई । हादसे में कार में बैठे पंडित की मौत हो गई।

जसरा से धूमनगंज नीवा गांव गई थी बरात

शुक्रवार की शाम को जसरा के पचखरा गांव निवासी गौरी शंकर तिवारी के पुत्र दीपेंद्र तिवारी की बरात धूमनगंज के नीवा गांव गई थी। शनिवार की सुबह बरात में शामिल एक कार वापस आ रही थी। कार जैसे ही इरादतगंज के पास पहुंची थी।

साइकिल सवार को बचाने के चक्‍कर में खड़े ट्रक से जा भिड़ी कार

तभी ईट भट्टे का एक कर्मचारी छोटेलाल (65)पुत्र बाबादीन साइकिल से अपने घर जमौली जा रहा था। कार साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार साइकिल में टक्कर मारते हुए खड़े ट्रक में जा टकराई । कार में बैठे लालापुर निवासी उत्कर्ष तिवारी (28) पुत्र विनोद तिवारी की मौत हो गई। जबकि कार में कार चला रहे हैं विशंभर द्विवेदी (55) तथा दूल्हे के पिता गौरी शंकर तिवारी (60) व दूल्हे का भतीजा रचित तिवारी(13) पुत्र रविंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उत्‍कर्ष की अस्‍पताल ले जाते समय मौत हो गई। उत्‍कर्ष तिवारी विवाह बरात की तरफ के पंडित थे। उनकी मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *