राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई अधिकारियों ने ओणम पर्व की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अधिकारियों ने देशवासियों को ओणम त्योहार की शुभकामनाएं दी है। फसलों की कटाई पर मनाए जाने वाले उत्सव ओणम को केरल समेत देश के कई दूसरे हिस्सों में धूम-धाम से मनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा,’ ओणम के पावन पर्व पर सभी को बधाई। ओणम का त्योहार

हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। साथ ही, यह नई फसल के आगमन पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का अवसर भी है। इस मौके पर हम जरूरतमंद लोगों की सहायता करें व कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई अधिकारियों ने ओणम पर्व की दी शुभकामनाएं
Onam 2020 Wishes राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अधिकारियों ने देशवासियों को ओणम त्योहार की शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई अधिकारियों ने ओणम पर्व की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंदी मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रपति के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा,’ ओणम के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि यह त्योहार हमारे समाज में खुशी, कल्याण और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए।”

अमित शाह ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर देशवासियों को ओणम की बधाई दी है। उन्होंने कहा, “ओणम के शुभ अवसर पर, मैं दुनियाभर में हमारी बहनों और मलयाली समुदाय के भाइयों को हार्दिक बधाई देता हूं। इस त्योहार पर चारों ओर सुख, शांति और समृद्धि की वर्षा हो।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई अधिकारियों ने ओणम पर्व की दी शुभकामनाएं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *