HARYANA : लगातार दूसरी बार ली मनोहरलाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ

[object Promise]

चंडीगढ़। मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को दूसरे कार्यकाल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा की 40 सीटें पाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत न मिलने पर पहली बार गठबंधन सरकार बनाई है।

भाजपा ने 10 सीटें पाने वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन किया है। जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने खट्टर सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 65 वर्षीय खट्टर दूसरे कार्यकाल में भी 1 नवंबर 1966 को बने राज्य की सरकार के मुखिया होंगे।

भाजपा विधायक दल की शनिवार को हुई बैठक में खट्टर को नेता चुना गया। वह हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। खट्टर ने शपथ लेने से पहले मीडिया से कहा, “मेरी सरकार पारदर्शी होगी।”

शपथ ग्रहण समारोह में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख और पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल अपने बेटे सांसद सुखबीर बादल के साथ शामिल हुए। शिअद का भाजपा की प्रतिद्वंद्वी पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल (इनलो) के साथ गठबंधन है।

शनिवार को आयोजित बैठक में खट्टर को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद खट्टर और जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल से मिलकर मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंपा। खट्टर ने बताया कि वे जेजेपी के 10 और 7 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बना रहे हैं। वे विवादित विधायक गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *