लॉकडाउन के बीच भोजपुरी की दिलकश अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) टिक टॉप पर अपने हॉट अंदाज से कहर बरपा रही हैं। उनके बोल्ड और हॉट टिक टॉक वीडियोज देखकर फैंस आहें भर रहे हैं। मोनालिसा ने अपने टिक टॉक अकाउंट के साथ साथ इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज को फैंस जमकर देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।
हाल ही में मोनालिसा ने एक वीडियो टिक टॉक पर बनाया है जिसमें वह बॉलीवुड के गानों पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनकी अदाएं दिलकश लग रही हैं। वीडियो में आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ के गाने ‘इस दीवाने लड़के को कोई कैसे समझाए’ पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
वहीं एक दूसरे वीडियो में वह ‘कहती हैं मेरी सखियां दिल में है चोर तेरे’ गाने पर लिप्सिंग कर रही हैं। वहीं एक वीडियो में में ब्लू कलर का डेनिम शॉर्ट और ब्लैक टॉप पहन डांस से धमाल मचा रही हैं।
बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मोनालिसा अक्सर अपने हॉट और बोल्ड अंदाज से चर्चा बटोरती रहती हैं। वह आए दिन कोई ना कोई फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद मोनालिसा इन दिनों टीवी सीरियल नजर में दिखाई दे रही हैं। इस सीरियल में डायन की भूमिका निभाती हैं और इसी वजह से वह घर-घर में पॉपुलर हो चुकी हैं।
Leave a Reply