रांची, रांची के बरियातु स्थित झारखंड ब्लड बैंक में नियमों की अनदेखी की शिकायत के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे सील कर दिया है। ड्रग्स इंस्पेक्टर राजकुमार झा व उनके सहयोगी चंदन प्रसाद कश्यप ने ब्लड बैंक की जांच की। यहां पर निर्धारित नियमों के तहत काम नहीं हो रहा था जिसको देखते हुए ब्लड बैंक को सील कर दिया गया है। हालांकि आज जांच पूरी नहीं हो सकी।
शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ब्लड बैंक की जांच करेगी। ड्रग्स इंस्पेक्टर राजकुमार झा ने बताया कि नियमानुसार ब्लड डोनेशन के समय वहां पर चिकित्सक और रजिस्टर्ड नर्स का होना जरूरी है, लेकिन यहां पर दोनों ही नहीं मिले। इसके साथ ही यहां पर ब्लड की लेनदेन का सही से रिकॉर्ड भी नहीं रखा गया है इसको देखते हुए झारखंड ब्लड बैंक को सील कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस ब्लड बैंक में जबरदस्ती ब्लड डोनेशन कराने और अधिक पैसे लेने की शिकायत उच्च अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद यहां की जांच की गई है। जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों की दी जाएगी। इसके अलावा अनियमितता पाए जाने पर ब्लड बैंक के संचालक के खिलाफ अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया जाएगा।
Leave a Reply