कर्नाटक चुनाव अपने चरम पर हैं। भाजपा कांग्रेस से सत्ता छीनने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार करते हुए 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस देश के शहीद होने वाले जवानों का अपमान करती है। और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़ा करती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर को बचाने वाले जनरल थिमैया का कांग्रेस ने बार-बार अपमान किया था। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में कोई हमारे वीर सैनिकों को गुंडा कहने का पाप कोई कर सकता है? पीएम मोदी बोले जहां भी सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम आता है, कांग्रेस की नींद उड़ जाती है। सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त कांग्रेस ने उस पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे थे।
कभी भ्रष्टाचार के आरोप में बंधे येदियुरप्पा की तारीफ करते हुए मोदी ने दावा किया कि कर्नाटक में किसानों के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले येदियुरप्पा जी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी। आने वाले दिनों में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भरपूर लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि जहां बीजेपी को सरकार बनाने का अवसर मिलता है, वहां हम लोगों का विश्वास जीतते हैं और कमल का फूल खिलता है। मगर जहां कांग्रेस की सरकार बनती है, वहां कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं।
अपने सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने खनिज से हुई पैदावार का निश्चित हिस्सा उसी इलाके में खर्च करने की योजना बनाई। हमने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सवा 3 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक गैस का चूल्हा पहुंचा दिया।
Leave a Reply