हाल ही में एक डॉगी ने और कारनामा कर दिया। डॉगी ने अपनी मालकिन के साथ मिलकर कपड़े भी धुले। पहले मशीन में से निकालकर टोकरी में डाले फिर कमरे में ले गया टोकरी तह किए हुए कपड़े टांगने लगा।ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुत्ते सबसे वफादार जानवर होते हैं, इसमें कोई शक नहीं है। सिर्फ वफादार ही नहीं बल्कि कुत्ते प्यारे और चंचल जानवर भी होते हैं।
ऐसा कई रिपोर्ट में कहा गया है कि कुत्ते सबसे मिलनसार पेट्स हैं और आपके तनाव को भी दूर करते हैं। सोशल मीडिया पर आये दिए कुत्ते और मालिक की दोस्ती के वीडियो वायरल होते रहे हैं। इसी वीडियो में एक पेट डॉग अपनी मालिकन के साथ कपड़े धोता दिख रहा है। सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि कपड़े को अलमारी में सेट करने में भी मालकिन की मदद कर रहा है।
इस कुत्ते की मालकिन का नाम मैरी है। इस पेट डॉग का नाम सीक्रेट है। सीक्रेट ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड कुत्ता है। मैरी अपने इंस्टाग्राम हैंडल my_aussie_gal पर हर दिन अपने डॉग के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। कुछ दिनों पहले ही मैरी ने अपने सीक्रेट के साथ वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते हुए वीडियो शेयर की है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता अपनी मालकिन के साथ वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने में किस तरह उसकी मदद कर रहा है। कुत्ता वॉशिंग मशीन में कपड़े डालते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं कपड़े धुल जाने के बाद वह उसे मशीन से बाहर भी निकला रहा है। वीडियो में आगे देखेंगे कि कुत्ता धुले हुए कपड़ों को बास्केट में रखकर लाता है। फिर मालकिन के देने पर एक-एक कर कपड़े को हैंगर में टांग कर भी रख देते हैं।
Leave a Reply