बेंगलुरु। चंद्रयान-2 मिशन की परियोजना निदेशक पद पर रही वैज्ञानिक एम वनिता अब चन्द्रयान-3 की टीम का हिस्सा नहीं रहेंगी। इसरो मुख्यालय की ओर से एम वनिता के स्थान पर पी वीरामुतुवेल को नियुक्त किया गया है। मिशन चंद्रयान-2 की टीम को लीड करने वाली रितु करिधाल चंद्रयान-3 मिशन की भी अगुवाई करेंगी।
आपको बताते जाए कि भारत के मिशन चंद्रयान-2 के साथ भेजे गए लैंडर विक्रम की लैंडिंग सफल नहीं हो पाई थी। इस मिशन में एम वनिता की टीम चंद्रयान-2 के सभी सिस्टम्स के लिए जिम्मेदार मानी गई थी। एम वनिता के ट्रांसफर के बारे में इसरो की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया गया है। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 के लिए रितु करिधाल को मिशन डायरेक्टर और एम वनिता को प्रॉजेक्ट डायरेक्टर बनाने पर इसरो की खूब तारीफ हुई थी।
वैज्ञानिक एम वनिता को अब पेलोड, डेटा मैनेजमेंट ऐंड स्पेस ऐस्ट्रोनॉमी एरिया (पीडीएमएसए) का डेप्युटी डायरेक्टर नियुक्त कर दिया गया है। वहीं, पी वीरामुतुवेल का इसरो मुख्यालय से ट्रांसफर करके उन्हें चंद्रयान-3 का प्रॉजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है। वीरामुतुवेल प्रॉजेक्ट मैनेजमेंट टीम की भी अगुवाई करेंगी।
Leave a Reply