पहले कोर्ट मैरिज किया, फ‍िर दोस्‍तों के साथ मिलकर पत्‍नी से सामूहिक दुष्‍कर्म- वीडियो भी बनाया

[object Promise]

गोरखपुर, गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दोस्‍तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। उसने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद वह अपने एक रिश्‍तेदार के यहां चली गई थी। तो उसका पति वहां भी पहुंच गया और उसका पांच माह बच्‍चा उठा लाया।

[object Promise]
गोरखपुर में एक महिला ने पति पर दोस्‍तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने और उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति उसका पांच माह बच्‍चा जबरजस्‍ती उठा ले गया है।

एक साल पहले किया था कोर्ट मैरिज

थाने में तहरीर देकर महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष भर पूर्व उसने पति से कोर्ट मैरेज किया था। पति अब उसे पत्‍नी का दर्जा नहीं देना चाहता है। वह अब दूसरी शादी करना चाहता है। महिला ने आरोप लगाया है कि इस बीच वह अपने कुछ दोस्‍तों के साथ घर पर आया और उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। घटना के बाद वह किसी तरह से वह अपने पांच माह के बच्‍चे के साथ अपने एक रिश्‍तेदार के यहां चली गई थी। उसका पति वहां भी पहुंच गया और उसके पांच माह के बच्‍चे को उठा लाया है। महिला ने घटना की जांच कर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हल्का दारोगा अश्वनी चौबे का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है। खुद भी मौके पर जांच पड़ताल के लिए गया था। दुष्कर्म व बच्चा छीनने का मामला संदिग्‍ध है। महिला ने स्‍वयं बच्चे को पति को दे दिया है। फिलहाल उसका पति घर पर नहीं मिला है। जांच जारी है।

शादी में गई युवती पांच दिन बाद भी ना लौटी घर

खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के लिए गई युवती पांच दिन बाद भी घर नहीं लौटी है। युवती बीए की छात्रा है। शनिवार शाम युवती की मां ने थाने पर इसे लेकर तहरीर दी है। पुलिस पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। 11 दिसंबर को युवती घर से अकेले क्षेत्र के जंगलसिकरी बाइपास समीप एक मोहल्ले में सहेली के घर एक लड़के के शादी में आई थी। दूसरे दिन 12 दिसंबर को सहेली के घर का एक युवक मोटरसाइकिल से उसे जंगलसिकरी बाइपास पर छोड़ दिया। बावजूद इसके वह घर नहीं पहुंची है। युवती का मोबाइल भी बंद जा रहा है। थानाध्‍यक्ष नासिर हुसैन का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *