पीलीभीत : गरीव के घर मे किसी ने लगाई आग सारा घर व सामान जलकर राख

[object Promise]

पीलीभीत । थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव सिमरिया गौसू में रहने बाला  एक गरीव परिवार जिसका मुखिया रामआसरे अपनी मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करता है गरीवी में रामआसरे से अपना घर भी नही बना मिला ।ना ही बेचारे गरीव को सरकारी आवास मिला।रामआसरे ने अपने परिवार के सदस्यों का सर छिपाने के लिये एक छप्पर डाल रखा था ।

 

लेकिन किसी ने बीती रात गरीव के घर मे आग लगा दी  जिसमें गरीव का कच्चा मकान जलकर राख हो गया और बेचारे गरीव व्यक्ति का रोजमर्रा का सारा सामान जलकर ।आग लगने पर किसी भी परिवार के सदस्य को जान का कोई खतरा नही हुआ माल तो सारा जल गया ।क्योंकि जैसे ही मकान में आग लगी सारे ही सदस्य घर के अंदर से अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए ।आग लगते समय घर मे उनकी पत्नी हीरा कली और रामआसरे व छोटे छोटे बच्चे मौजूद थे सभी ने अपनी जान बचाई ।

आग लगी देखकर गांव बस्ती के लोग आ गए जिन्होंने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग पर काबू नही पा सके आग सारे घर का सामान जलाकर ही काबू पा सकी  अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है पीड़ित के परिवार में कुल 9 सदस्य हैं जिनमें 4 लड़की और 3 लड़के हैं सब छोटे हैं कोई भी बालक गरीव का सहारा करने लायक नही है ।अब सवाल उठता है कि बेचारा गरीव व्यक्ति किस तरह से अपना मकान बनवायेगा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *