चांदी में आई गिरावट, बढ़ गए सोने के भाव, जानिए क्या हैं कीमतें

[object Promise]

नई दिल्ली। सोने के घरेलू हाजिर भाव में बुधवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के हाजिर भाव में 60 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई। इस तेजी से सोने का भाव बढ़कर 44,519 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने की वैश्विक कीमतों में मजबूती और रुपये में गिरावट के चलते घरेलू स्तर पर सोने की कीमत में तेजी आई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 44,459 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

सोने से इतर चांदी की घरेलू हाजिर कीमत में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। चांदी के घरेलू हाजिर भाव में 200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से चांदी का भाव 66,536 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 66,736 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया, ‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में बुधवार को 60 रुपये की तेजी दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में मजबूती और रुपये में गिरावट के चलते ऐसा हुआ।’

पटेल ने आगे कहा, ‘यूएस FOMC (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ) की बैठक के चलते सोने की कीमत में तेजी देखी गई है।’

वैश्विक स्तर की बात करें, तो बुधवार को सोना बढ़त के साथ और चांदी स्थिर ट्रेड करती दिखी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का वैश्विक भाव बढ़त के साथ 1735 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक भाव 26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में तेजी देखी गई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार शाम 5 अप्रैल, 2021 के सोने का वायदा भाव 0.33 फीसद या 147 रुपये की तेजी के साथ 44,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 4 जून, 2021 के वायदा के सोने का भाव इस समय 0.27 फीसद या 120 रुपये की तेजी के साथ 45311 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

वायदा बाजार में चांदी (Silver Futures Price)

घरेलू वायदा बाजार में चांदी की वायदा कीमत में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है। एमसीएक्स पर बुधवार शाम पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.45 फीसद या 302 रुपये की तेजी के साथ 67221 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *