[object Promise]
By Sayed Maksoodul Hasan
अमेठी। राजा भैया की जनसत्ता पार्टी के रमाबाई मैदान में होंने वाली रैली में अमेठी से 1200 वाहनों काफिले के साथ लखनऊ हजारों कार्यकर्ता जाएँगे उक्त जानकारी देते हुए जनसत्ता पार्टी के नेता लौलेश प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि जनसत्ता पार्टी में पूरे जिले से हजारों लोग लखनऊ जायेगे वही
उत्तरप्रदेश के चर्चित विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के सियासी दल को प्रदेश भर के युवाओं का समर्थन बहुत तेजी के साथ मिलता नजर आ रहा है।
राजा भैया इन दिनों अपने दल के गठन को लेकर सुर्खियों में बने हैं। अब तक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कुंडा से जीतने वाले विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया। जिसके बाद राजा भैया की पार्टी युवाओं को आकर्षित कर रही है और राजा उन्हें तरजीह भी दे रहे हैं। राजा भैया के सियासी दल में सूबे के कई बड़े चेहरों की आने की संभावना है।
वहीं राजा भैया को मिलने वाला जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। राजा भैया की नई पार्टी के ऐलान के बाद उन्हें प्रदेश भर से समर्थन मिल रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या दिख रही है। राजा भैया ने अपने व्यक्तित्व से युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।वही अमेठी में विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी द्वारा जगह जगह मीटिंग कर जनसत्ता पार्टी के लिए जन समर्थन माँग कर रमाबाई मैदान लखनऊ में होने वाली रैली को कामयाब बनने के लिए युवाओं को संगठित कर रहे है
Leave a Reply