लॉकडाउन : नोएडा से पैदल चलकर पहुंचा अपने घर, पत्नी ने की गला रेतकर कर दी हत्या

[object Promise]

आगरा । लॉकडाउन में पांच दिन पहले नोएडा से अपने गांव आए प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी की बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने इसे आत्महत्या बताया तो पुलिस ने शक पर पत्नी और उसकी बुआ के बेटे को हिरासत में लिया है। कड़ाई से पूछताछ के दौरान पत्नी ने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पत्नी ने बताया है कि खाने में नींद की गोलियां खिलाने के बाद उसने पति विक्रम का गला काट दिया था।

आरोपी पत्नी रानी और उसकी बुआ के बेटे अनिकेत प्रताप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट विक्रम के पिता सुरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरहन थाना प्रभारी ने बताया कि रानी देवी और अनिकेत प्रताप सिंह के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। विक्रम को इसका शक हो गया था इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया गया। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि बुधवार की रात 11 बजे रानी ने अपने पति विक्रम को सब्जी में नींद की आठ गोलियां मिलाकर खिलाई थीं। इससे रात करीब एक बजे विक्रम को बेचैनी हुई, तो उसने उठकर अंगूर खा लिया। इसके बाद जैसे ही वह सोया, कुछ देर बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव खांडा का विक्रम 30 साल नोएडा के सेक्टर-6 में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन में वह पांच दिन पहले घर आ गया था। इसके लिए उसने नोएडा से गांव तक का काफी रास्ता पैदल भी तय किया था। बताया जाता है कि बुधवार की रात विक्रम खाना खाकर अपनी पत्नी रानी के साथ अपने कमरे में सोने चला गया। उसकी मां कृपा देवी मकान के ऊपर बने कमरे में सो रही थी। रात डेढ़ बजे विक्रम की पत्नी रानी चीखते हुए दौड़कर सास कृपा देवी के पास पहुंची और बोली कि विक्रम ने फांसी लगा ली है।

बताया जाता है कि कृपा देवी ने नीचे आकर देखा तो विक्रम लहूलुहान हालत में पड़ा था। घर में मची चीख सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस गांव में पहुंची और मौका मुआयना किया। रानी ने पुलिस को भी बताया कि विक्रम ने फांसी लगाकर जान दी है, लेकिन पुलिस ने देखा कि मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार की चोट थी और खून बह रहा था।

पुलिस ने रानी से पूछा कि जब विक्रम की हत्या गला रेतकर की गई है तो उसने यह क्यों बताया कि उसने खुदकुशी की है। इस पर रानी ने चुप्पी साध ली। पुलिस ने यह भी पूछा कि अगर कोई बाहर से हत्या करने के लिए आया तो गेट किसने खोला? और वह कौन था? इन सवालों के भी रानी ने जवाब नहीं दिए। हालांकि देर तक चली पूछताछ के बाद आखिर में पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *