लखनऊ चारबाग स्टेशन को स्वच्छता रैकिंग में 6 वां स्थान

[object Promise]

लखनऊ। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के तहत कराए गए स्वच्छता रैकिंग में चारबाग रेलवे स्टेशन को छठवां स्थान दिया है। वहीं, स्वच्छता रैकिंग में विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन प्रथम स्थान पर रहा है। नई रैकिंग के तहत पिछले साल की अपेक्षा चारबाग रेलवे स्टेशन ने स्वच्छता के मामले में कई पायदान की छलांग लगाई है।

रेल मंत्रालय के पर्यावरण और हाउसकीपिंग प्रबंधन निदेशालय ने देश के ए-1 व ए क्लास रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता सर्वेक्षण आयोजित कराया जाता है। इस बार सर्वेक्षण क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई.) ने रेलवे के 407 प्रमुख रेलवे स्टेशनों इसमें ए-1 श्रेणी के 75 व ए श्रेणी के 332 रेलवे स्टेशन शामिल थे। उनकी जांच की गई। काउंसिल ने अपने सर्वेक्षण के दौरान स्टेशनों के प्रमुख प्लेटफार्म की साफ-सफाई, वेटिंग हाल, मुख्य प्रवेश हाल, शौचालय, वेंडर एरिया, फुट ओवरब्रिज समेत यात्रियों से साफ-सफाई को लेकर सवाल जवाब किए थे। सर्वेक्षण के दौरान काउंसिल ने चैबीसों घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया था और साफ सफाई की निगरानी के लिए लिए साफ-सफाई से जुड़ी तस्वीरों को जिओ-टैग किया था।

इसके बाद स्टेशनों को रैकिंग दी गई। वहीं, उत्तर रेलवे के कई स्टेशनों में सफाई को लेकर किए गए प्रयासों ने बेहतर परिणाम हासिल किया है। टॉप टेन में चार स्टेशन उत्तर रेलवे के हैं। सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला ने बताया कि स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य खत्म पर है। इसके बाद सभी प्लेटफार्मों पर बेहतर सफाई नजर आएगी। स्वच्छता रैकिंग में चारबाग रेलवे स्टेशन को प्रथम रैंक पर लाने का लक्ष्य है। इससे जल्द पूरा किया जाएगा।

पूर्व तट रेलवे के विशाखापटनम रेलवे स्टेशन ने स्वच्छता रैकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि दक्षिण मध्य रेलवे का सिकन्दराबाद द्वितीय स्थान पर, उत्तर रेलवे जम्मूतवी तीसरे, दक्षिण मध्य रेलवे का विजयवाड़ा चैथे, उत्तर रेलवे का आनंदविहार पांचवें और लखनऊ को छठा स्थान मिला है जबकि पश्चिम रेलवे अहमदाबाद सातवें, उत्तर पश्चिम रेलवे का जयपुर आठवें, मध्य रेलवे पुणे नौवें और दक्षिण पश्चिम रेलवे का बैंगलरु रेलवे स्टेशन 10 स्थान पर रहा। क्यूआईसी जल्द ही ट्रेनों में सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश करने वाला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *