[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर: जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। दिव्यांग किशोरी की मां शाम को अपने खेत की निराई करने चली गयी। किशोरी घर में अकेली थी। गांव का ही एक युवक उसे अकेला देख घर में घुस गया तथा दुष्कर्म किया।
मानसिक रूप से कमजोर पीड़िता के चिल्लाने पर पड़ोस की औरत जब दौड़ कर उसके घर पहुंची तो आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए भिजवाते हुए आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी भी मानसिक रूप बीमार है। इस संबंध में एसओ हरेन्द्र मिश्र ने कहा कि घटना की तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
Leave a Reply