T20 world cup से बाहर हुए CSK के तेज गेंदबाज दीपक चाहर

आईपीएल| चोट के चलते आईपीएल से बाहर हुए दीपक चाहर की वजह से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि खबर आ रही है की चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर टी 20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। बता दें दीपक के पैर में चोट लगने के कारण यह आईपीएल के कुछ मैच से बाहर रहे रिकवरी के बाद इन्होंने शानदार वापसी की लेकिन अब इनकी पीठ में चोट लग गई है। जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर प्रसारित एक खबर के मुताबिक दीपक चाहर अभी हाल ही में अपनी चोट से उभरे थे कि अब उनको एक बार पुनः चोट लग गई है। जिसके चलते अक्टूबर नवम्बर में होने वाले टी20 विश्वकप में वह नहीं खेल पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक चाहर को बैंक इंजरी हुई है जिसके चलते उन्हें चार माह रेस्ट करना पड़ेगा।
बता दें पैर की चोट की वजह से चाहर नेट पर प्रैक्टिस कर रहे थे लेकिन अब इनके बैक में चोट लग गई है जिसके चलते यह अब गेम से बाहर हुए हैं। इन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ से खरीदा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *