Punjab News चंडीगढ़ । पंजाबी गायक और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को चौंकाने वाला करार देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को कहा कि दोषियों को “कठोर सजा” दी जाएगी। पंजाब के मानसा जिले के एक गांव में अज्ञात हमलावरों ने मुसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि सरकार ने एक दिन पहले ही मुसेवाला की सुरक्षा वापस ले ली थी। मनसा के पुलिस उपाधीक्षक गोबिंदर सिंह ने बताया कि मूसेवाला (27) को कई बार गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि हमला जवाहर के गांव में उस वक्त हुआ, जब गायक अपनी कार में बैठा था। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “सिद्धू मूसेवाला की हत्या बहुत दुखद और चौंकाने वाली है। मैंने अभी पंजाब के मुख्यमंत्री मान साहब से बात की है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। मैं सभी से साहस रखने और शांति बनाए रखने का अनुरोध करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
केजरीवाल ने यह ट्वीट पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्वीट के जवाब में किया है…
मान ने एक ट्वीट में कहा, “मैं सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या से स्तब्ध और गहरा दुखी हूं। हमले में शामिल किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं। । ,
Leave a Reply