India Post Recruitment 2022: सरकार ने खोलीं बंपर नौकरियां, जानिए किस पड़ के लिए कैसे करें अप्लाई

डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी है। भारतीय डाक विभाग में एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती (India Post Recruitment 2022) की केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है।

बता दें कि इसको लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार यह भर्तियां देशभर में 23 सर्कल में खाली पदों पर की जानी हैं। पद के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।

जानिए कितनी निकली हैं वैकेंसी 

पोस्टमैन- 59,099 पद

मेल गार्ड- 1,445 पद

मल्टी टास्किंग- 37,539 पद पर

क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं कुछ पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं भी मांगा गया है। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को कंप्यूटर का थोड़ा बहुत नॉलेज अनिवार्य रुप से होना ही चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 32 साल तक होनी चाहिए। ज्यादा जानने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई। How To Apply For India Post Recruitment 2022

भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर विजिट करें।

अब होमपेज पर ‘India Post Recruitment 2022’ के लिंक पर जाएं

पद का चयन करें जिसपर आवेदन करना चाहते हैं

अपना क्रेंडेशियल भरें और रजिस्ट्रेशन को कंप्लीट करें

अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स को फिल करें

आवेदन शुल्क का भुगतान कर, सबमिट बटन पर क्लिक कर दें

अब अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंटआउट भी निकाल लें

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *