शाहाबाद पुलिस के नाक नीचे आगमपुर तिराहा के दुकानदार उड़ा रहे मिनी लॉक डाउन की धज्जिया पुलिस क्यो नहीं करा सख्ती

मोहित गुप्ता की रिपोर्ट

हरदोई, जनपद तहसील शाहाबाद के आगमपुर तिराहा  पर दुकानदार शनिवार और रविवार को मिनी लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। सरकार ने अभी भी शनिवार और रविवार को पूर्ण लाक डाउन लगाने के निर्देश दिए है किंतु आगमपुर चौराहा पर दुकानदार धड़ल्ले से दुकानें खोल रहे हैं जब पुलिस आती है तो दुकान का शटर बंद कर लेते हैं और ग्राहकों को दुकान के अंदर कर लेते हैं पुलिस के जाने के बाद दुकान फिर से खोल देते हैं। सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम के 7:00 बजे से भी अधिक समय तक दुकाने खुली रखते हैं दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग और माक्स का भी पालन नहीं हो रहा है। शासन प्रशासन तीसरी लहर को रोकने का रातदिन प्रयास  कर रहा है।लेकिन कुछ लोगो की लापरवाही सब पर न भारी पड़ जाये। पुलिस आकर चेतावनी भी देती है लेकिन कुछ लोगो के कानों तक जू नही रेंगती है। भयंकर महामारी ने लाखों लोगों की जीवन लीला समाप्त कर दी है।लेकिन कुछ लोग सरकार के नियमो की अनदेखी कर अपनी और दूसरों की जान के पैसे के लालच में दुश्मन बने बैठे हैं।
वही कुछ झोला छाप डॉक्टर भी अपनी मनमानी करने से बाज नही आ रहे है ।अगर मामला संज्ञान में न लिया गया तो पाली थाना छेत्र मे हुए मामले जैसा यहाँ भी हो सकता हैं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *