फौजी पिता ने की बेटे की पीट-पीटकर हत्या, बाथरूम में छिपाया शव, जानें क्या है पूरा मामला

[object Promise]

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माधौनगर में पिता ने शराब के नशे में 18 वर्षीय बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी पिता ने गुरुवार की देर रात हत्या की और शव घर के बाथरूम में छिपा दिया। घटना के समय छोटा बेटा भी साथ था। उसने पिता को रोकने की कोशिश की तो पिता ने उसे डांटकर दूसरे कमरे में भेज दिया। सोमवार को दोपहर 3 बजे पड़ोसी युवक की सूचना पर पुलिस घर में पहुंची और शव को बरामद किया। आरोपी पिता ने 18 घंटे तक घटना को छिपाए रखा।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माधौनगर निवासी गनपति सिंह चौहान सीआरपीएफ से रिटायर हैं। दो वर्ष पूर्व उसकी पत्नी की मौत कैंसर से हो गई। गनपति पुत्र 18 वर्षीय विकास उर्फ अनिल, 16 वर्षीय विशाल और 14 वर्षीय सूरज के साथ अपने घर में रहता है। सीओ सिटी अभयनरायन राय ने बताया कि मोहल्ले के युवकों की सूचना पर कोतवाली पुलिस गनपति के घर पहुंची तो बाथरूम से उसका शव बरामद किया गया। छोटे बेटे से बात की गई तो उसने गुरुवार की रात हुई घटना की जानकारी दी। कहा कि पिता शराब के नशे में थे।
उन्होंने विकास से पानी लाने के लिए कहा तो वह पानी लेकर नहीं आया। इसी बात से नाराज होकर पिता ने डंडे से उसे पीटा और सिर पर भी डंडा मारा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की तहरीर पर पिता के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीओ सिटी अभयनरायन राय ने कहा कि घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई थी। पिता द्वारा बेटे को मारने की जानकारी उसके छोटे बेटे ने दी है। तहरीर के आधार पर घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *