गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2020 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने हेतु जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन/मतदान कार्मिक व माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी 28 नवंबर 2020, उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2020 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन/मतदान कार्मिक व माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ, प्रथम पाली 10:00 से 12:00 तक जिसमें पीठासीन/मतदान कार्मिकों को तथा द्वितीय पाली 2:00 से 4:00 बजे तक जिसमें जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में 4 जोनल मजिस्ट्रेट, 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 पीठासीन अधिकारी, 36 मतदान कार्मिक व 12 माइक्रो ऑब्जर्वर ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। उक्त प्रशिक्षण आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर ट्रेनर अजय सिंह ने दिया। इस दौरान उपरोक्त कार्मिकों को शासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराते हुए प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का सभी अधिकारी/कर्मचारी पूर्णतया पालन करते हुए निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को अच्छी तरह से समझ लें एवं निर्वाचन के दिन क्षेत्र में लगातार भ्रमणसील रहे और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराएं, सभी माइक्रो ऑब्जर्वर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपनी देखरेख में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपादित कराएंगे। उन्होंने कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को जो भी दायित्व सौपें गए हैं उसका शत-प्रतिशत निर्वाहन सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कार्यों को बताया तथा मतदान पेटिका को खोलना, बंद करना और सील करने के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के उपरांत मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान कार्मिकों से प्रश्न भी पूछे गए और उनसे सही उत्तर भी प्राप्त किए गए साथ ही उनके निर्वाचन संबंधित शंकाओं का समाधान भी किया गया। मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण में मतदान पेटी को सही प्रकार से खोलना एवं बंद करना तथा अन्य महत्वपूर्ण परिपत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने मौजूद सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन का मतदान दिनांक 01 दिसंबर 2020 को होगा, जिसके लिए जनपद में 9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर कोविड-19 के दृष्टिगत कोविड हेल्प डेस्क तथा मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स, पीपीई किट, थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर सहित अन्य सभी मूलभूत व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या हेतु जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 05368-244108, 244115 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे सहित सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर तथा पीठासीन/मतदान कार्मिक मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *