उत्तर प्रदेश : मायके में मिला महिला का शव, पति पर शक

[object Promise]

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के करैहा गांव के मजरे मेडू के डेरा में गुरुवार की सुबह चार माह से मायके में रह रही एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृत महिला की मां ने उसके पति पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। बिंदकी के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) योगेंद्र सिंह मलिक ने बताया, “बुधवार को अपनी छोटी बहन के साथ सो रही रामा देवी (35) का शव घर के पिछवाड़े लहसुन के खेत से मिला है। उसका गला दुपट्टा से कसा था और पैर बंधे थे। लहसुन के खेत में संघर्ष करने के निशान मिले हैं। प्रथम²ष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।”

वहीं, ललौली के थानाध्यक्ष (एसओ) प्रदीप यादव ने बताया कि मृत महिला के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है और पति से दहेज उत्पीड़न को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। इसलिए महिला पिछले चार माह से अपनी मां के साथ मायके में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि मृतका की मां शिवप्यारी ने अपने दामाद (मृतका के पति) रामनरेश पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *