जनपद के सभी प्राईवेट एलोपैथिक चिकित्सकों, मेडिकल/डेन्टल क्लीनिक, नर्सिंग होम, पैथोलाॅजी लैब आदि का पंजीकरण/नवीनीकरण आन लाइन आवेदन 30 अप्रैल तक।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।। मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद में विचाराधीन रिट याचिका संख्या 820/2002 एवं रिट याचिका संख्या 57813/2014 में पारित आदेशों के अनुपालन में जनपद सुलतानपुर के अन्तर्गत चल रहे सभी प्राईवेट एलोपैथिक चिकित्सकों, मेडिकल/डेन्टल क्लीनिक हास्पिटल, नर्सिंग होम, मैटरनिटी होम, मेडिकल हेल्थ केयर सर्विस, पैथोलाॅजी लैब, एक्स-रे डायग्नास्टिक सेन्टर प्राईवेट लि0 पब्लिक लि0 सोसाइटी ट्रस्ट द्वारा संचालित क्लीनिक चिकित्सालय आदि के चिकित्सकों/स्वामियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी ने सूचित किया है कि अपने केन्द्र का पंजीकरण नवीनीकरण कराना सुनिश्चित करें।।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *