पीएनबी महाघोटाले में चौकसी की कंपनी के 85 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त

[object Promise]

नई दिल्ली. पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के 13,000 करोड़ रुपये के महाघोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेहुल चौकसी की कंपनी गीतांजलि समूह के 85 करोड़ रुपये के 34,000 आभूषण जब्त किए हैं.

एजेंसी के मुताहित ये आभूषण दुबई से खरीदे गए थे. इन आभूषणों को मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून के तहत जब्त किया गया है. एक बयान में कहा गया है, ईडी ने मेहुल चौकसी के नियंत्रण वाली गीतांजलि ग्रुप से मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत 85 करोड रुपये के 34,000 आभूषण जब्त किए हैं.

ये आभूषण दुबई से खरीदे गए थे. चौकसी और उनके भांजे नीरव मोदी पीएनबी घोटाले में ईडी की जांच के घेरे में हैं. मोदी, चौकसी और अन्य की ईडी और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी ने इस मामले में दो-दो प्राथमिकी दर्ज की हैं.

सीबीआई ने इसी सप्ताह इस मामले में मुंबई की अदालत में दो आरोपपत्र दायर किए हैं. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अपनी ओर से अभियोजन शिकायत दर्ज किए जाने की उम्मीद है. ईडी की शिकायत या आरोपपत्र मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू पर केंद्रित होगी. अपने खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने से पहले ही मोदी और चौकसी देश से बाहर जा चुके थे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *