उपचुनावों में बीजेपी की फिर बढ़ेंगी मुस्किलें , ये Party देगी बिना शर्त रालोद और सपा प्रत्याशियों को समर्थन

[object Promise]

लखनऊ: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आज उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में क्रमश: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशियों को बिना शर्त समर्थन का एलान किया।

राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रमेश दीक्षित ने यहां एक बयान में नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार नईमुल हसन और कैराना लोकसभा उपचुनाव में रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक पाॢटयां भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साम्प्रदायिक गठजोड़ को हराने के लिए व्यापक एकता कायम करें।

दीक्षित ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सूबे में खेती-किसानी की दशा बिगड़ रही है। खाद, बीज, बिजली और पानी नहीं मिल रहा है और भुखमरी की कगार पर पहुंचे किसान खुदकुशी कर रहे हैं।

मालूम हो कि राकांपा ने हाल में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भी सपा प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। ये दोनों सीटें सपा ने जीती थीं। इसमें उसे बसपा और रालोद का सहयोग भी मिला था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *