देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस मामले में सभी एक्ट्रेस को पछाड़कर बनी नंबर

[object Promise]

देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के हॉटनेस के जलवे ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड तक देखने को मिलते हैं।एक्टिंग से लेकर हॉटनेस के मामले में प्रियंका ने इंडस्ट्री में अलग ही छाप छोड़ी है। इंटरनेट पर अपने सेक्सी फोटो वीडियो से वह हमेशा अपने हॉटनेस का कहर बरपाती रहती है। लॉकडाउन की वजह से लोग घरो में ही बैठे है और ऐसे में उनके लिए इंटरनेट ही मनोरंजन का साधन बना हुआ है।

फैंस अपने फेवरेट स्टार्स तक इंटरनेट के जरिए पहुंच रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स की सर्च रिपोर्ट का खुलासा किया गया है।

ये रिपोर्ट बताती है कि गूगल पर किसे सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इस लिस्ट में पहला नंबर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को 39 लाख बार सर्च किया गया है। प्रियंका इंटरनेट यूजर्स की पहली पसंद बनकर उभरी हैं।

दूसरे नंबर सनी लियोनी का नाम हैं। सनी लियोनी को इंटरनेट यूजर्स ने 31 लाख बार सर्च किया है। सनी अपने बोल्ड लुक से हर किसी को अपना दीवाना बनाती हैं और उनकी हर तस्वीर वायरल रहती है। ऐसे में उनका इंटरनेट पर ज्यादा सर्च होना लाजिमी है।

तीसरे नंबर पर कैटरीना कैफ का नाम हैं। जिन्हें इंटरनेट पर 19 लाख बार सर्च किया गया है। मेल सेलेब्स की बात करें तो इस लिस्ट के मुताबिक, सलमान खान को जहां 21 लाख बार सर्च किया गया, वहीं रितिक रोशन को 13 लाख बार खोजा गया है।

[object Promise]
देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस मामले में सभी एक्ट्रेस को पछाड़कर बनी नंबर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *