आज ममता बनर्जी का वही परिदृश्य जो उस दौर में कश्मीरी राजनेताओं का था:- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

देश| द कश्मीर फाइल्स इस समय सुर्खियों में है। जहाँ एक तरफ लोग इसके समर्थन में खड़े हैं। वही दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी है जो इसको बैन करने के लिए सरकार से लगातार अपील कर रहे हैं। अब इस बीच भाजपा से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस फ़िल्म के बैन पर एक बड़ा बयान दिया है।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो लोग द कश्मीर फाइल्स को बैन करने की अपील कर रहे हैं और इसके खिलाफ बोल रहे हैं वह महज देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि कश्मीर फाइल्स एक ऐसी फिल्म है जिसे गांव के कोने कोने तक दिखाना चाहिए। इतना ही नही उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए उनकी तुलना कश्मीर के राजनेताओं से कर दी। उन्होंने कहा आज के समय मे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का वही परिदृश्य है जो उस दौर में कश्मीरी राजनेताओं का था।
जानकारी के लिए बता दें भाजपा द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म का खुलकर समर्थन कर रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फ़िल्म को पूरे यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस फ़िल्म की जमकर सराहना की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *