महेवाघाट बालूघाट में हो रहा मानक से विपरीत अवैध खनन l कौशाम्बी में अवैध खनन जोरों पर, महेवाघाट इलाके में ठेकेदार एक खण्ड का टेण्डर लेकर कर रहे कई खण्डों में खनन, प्रशासन मौन l एक तरफ जहां अंडरलोड गाड़ियाँ चलाने का फरमान योगी सरकार का था, तो वहीं मौजूदा दौर में ओवरलोड से भी ज्यादा लोड वाहनों ने सड़कों का हाल किया खराब l कौशाम्बी में यमुना की धारा मोड़कर किया जा रहा अवैध खनन, जिम्मेदार बेपरवाह l घाट में लेबर लोडिंग की जगह पोकलैंड मशीनों से की जा रही लोडिंग l सूत्रों के मुताबिक घाट में माननीय के नाम के चलते जिला प्रशासन कार्यवाही से कतरा रहा l बताते चलें कि बालू खनन के कारोबार के लिए चर्चित जनपदों में इलाहाबाद से संटा हुआ कौशाम्बी जनपद भी मशहूर है।
यहाँ पर इस समय बालू माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं। जो न सिर्फ अपने ही खण्ड में खनन करते हैं बल्कि एक खण्ड का टेण्डर लेकर समूचे खाली पड़े खण्डों में अवैध खनन करवाते हैं, जिससे प्रदेश के राजस्व के एक लंबी धनराशि की क्षति भी होती है। सूत्रों की मानें तो इन खनन माफियाओं का जाल इतना बड़ा है कि जिले के अधिकारी भी इनके सामने घुटने टेके हुए हैं। एक तरफ जहां प्रशासन ने लेबर लोडिंग के लिए आदेशित किया था तो वहीं ये खनन माफिया सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पोकलैंड मशीनें लगाकर यमुना की धारा मोड़कर खनन कर रहे हैं साथ ही पूरीरात यमुना की धारा में पनचक्की लगाकर यमुना नदी को गर्त में मिलाने का काम कर रहे हैं। जिससे आने वाले समय में प्राकृतिक आपदाएं आने का भी खतरा मँडराता दिखाई दे रहा है।
Leave a Reply