प्रधान पति की लाश आते ही गांव में मचा कोहराम

[object Promise]

महाराजगंज । श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार निवासी मेवालाल उम्र 75 वर्ष की चारधाम यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई थी और बृहस्पतिवार को उनका शव एंबुलेंस द्वारा गांव में ज्यो ही पहुंचा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सभी उनके अंतिम दर्शन करते हुए उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बताते चलें कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा बरईपार निवासी प्रधान पति मेवालाल उम्र 75 वर्ष अपनी पत्नी ग्राम प्रधान राजकुमारी देवी के और दो अन्य रिश्तेदारों के साथ चार धाम यात्रा के लिए घर से कुछ दिन पहले निकले थे की रामेश्वरम में दर्शन के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई ।

साथ गये लोगों ने उन्हें तत्काल निकट के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज शुरू कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और उन्होंने वहीं पर दम तोड़ दिया इसकी सूचना जैसे ही घरवालों को हुई रिश्तेदारों के साथ शव लेने निकल पड़े और बृहस्पतिवार को एंबुलेंस के द्वारा उनका शव ज्योही गांव में आया पूरे गांव में मातम छा गया और चारों तरफ कोहराम मच गया भारी भीड़ इकट्ठा होने लगी और इसी बीच लोगों ने उनके अंतिम दर्शन करते हुए उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *