रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : पडरौना कोतवाली की पुलिस ने गत दिन देर रात को पडरौना शहर से गश्त के दौरान एक व्यक्ति को पन्द्रह बोर के एक कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना मिथिलेश कुमार राय अपने हमराहियों के साथ गत दिन देर रात को पडरौना शहर के रामकोला रोड पर गश्त पर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति असलहे से लैस किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है।
मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति के टोह में लगी पुलिस ने संदिग्ध को देखते ही दौड़ाकर पडरौना शहर से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक अदद पन्द्रह बोर का देशी कट्टा और दो अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति अपनी पहचान कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सरया निवासी अमन पुत्र सुनील के रूप में जाहिर की। कोतवाल पडरौना मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि कप्तान के निर्देश पर अपराधी को चिन्हित कर गिरफ्तार की जा रही है। पकड़े गए युवक को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
Leave a Reply