बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान अजय कुमार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. सहारनपुर निवासी अजय कुमार ने एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार के लिए न्याय की गुहार लगायी है. वीडियो में बीएसएफ जवान ने धमकी दी है कि अगर उन्हें और उनके परिवार को न्याय नहीं मिला तो वह हथियार उठा लेगा.
गंगोह के गांव तातारपुर निवासी अजय सिंह बीएसएफ की 102 बटालियन में तैनात है. इन दिनों उनकी पोस्टिंग बांग्लादेश बॉर्डर पर है. वीडियो में अजय कुमार कहते नजर आ रहे हैं, ”मैंने सरहद की रक्षा के लिए हथियार उठाए हैं. मुझे इतना मजबूर मत करो. मगर अब मैं अपने परिवार की रक्षा के लिए हथियार उठाऊंगा. जिसका जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन होगा.”
जवान का आरोप है कि ग्राम प्रधान की मदद से पुलिस ने उसके लहलहाती फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर बर्बाद कर दिया. इतना ही नहीं उसके बुजुर्ग पिता पर झूठे केस लगाकर जेल में डाल दिया. घर की महिलाओं को भी वांछित करार दे दिया. उसका कहना है कि जिला पुलिस की मिलीभगत से उसका परिवार बर्बाद हो गया.
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए जवान अजय सिंह ने स्पष्ट कहा है कि यदि न्याय नहीं मिला तो देश की जगह पर अपने घर की सुरक्षा के लिए हथियार उठा लेगा।वीडियो में जवान ने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर भी सवाल उठाते हुए उनके परिवार के साथ हुई ज्यादती का आरोप मढ़ा है.
क्या है पूरा मामला?
गांव तातारपुर का बीएसएफ जवान अजय सिंह ने कहा है कि मुझे हद से ज्यादा मजबूर मत करो, मैंने सीमा की सुरक्षा के लिए हथियार उठाए हैं, मगर अब मैं अपने परिवार की रक्षा के लिए हथियार उठाऊंगा, जिसका जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन होगा। जवान अजय सिंह ने ये दर्द वीडियो के जरिए पीएम और मुख्यमंत्री के पास पहुंचाने का प्रयास किया है। उसने उस वीडियो में कहा है कि वह देश की रक्षा के खातिर मुस्तैद है लेकिन यहां उसका परिवार खतरे में है। पुलिस रवैये से परेशान होकर उसने वीडियो के जरिए यह चेतावनी जारी की है।
साल 2013 में अभिनेता इरफान खान की फिल्म पान सिंह तोमर में पुलिस के रवैसे से तंग आकर जिस तरह से फौजी पान सिंह बागी बना था, उसी तरह थाना गंगोह के गांव तातारपुर का जवान भी बनने को तैयार है। भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान अजय सिंह ने खुद का वीडियो बनाकर वायरल किया है।
उनके मुताबिक पुलिस ने पट्टे की जमीन पर लहलहाती फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा करवा दिया। मेरे बुजुर्ग पिता को पीटा और तमाम धाराएं लगाकर जेल भेजा गया। कॉलेज में पढ़ने वाली बहनों को वांछित कर दिया। पुलिस ने दबंगई दिखाते हुए तोड़फोड़ की। वीडियो में जवान ने ग्राम प्रधान पर भी आरोप लगाए हैं। वीडियो में जवान ने कहा कि आखिर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही ? हमारी सुनवाई क्यों नहीं की जा रही ?
मोदी सरकार की Digital India Schemes से कमाएं घर बैठे पैसा
झोलाछाप डाक्टर गांवों बांट रहे है एचआइवी
Leave a Reply