बेखौफ बदमाश बैक के कैशियर को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी

[object Promise]
केशवा नन्द शुक्ला

रायबरेली में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए है कि अब वह बैक के कैशियर को बंधक बनाकर रंगदारी की मांग करने लगे है। ताजा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट स्थित एसबीआई बैंक के कैशियर कृष्ण बहादुर वर्मा का है आरोप है कि पीड़ित बैंक कैशियर को पहले दबंग युवक ने बंधक बनाकर प्रताड़ित किया और फिर 20 लाख रुपये फ़िरौती मांग की। यही नही 3 अक्टूबर तक फिरौती की रकम पहुचाने की भी बात कही। दबंग के टार्चर से बैंक कैशियर बेहोश हो गया। आरोप है कि दबंग से बेहोशी की हालत में बैक कैशियर को रिक्से में बिठाकर घर भेजा ।

बेहोशी की हालत में कैशियर के घर पहुचने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजनों ने100 नम्बर को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल पहुचाया जहा डॉक्टरों ने ट्रीट मेन्ट किया फिर होश में आये बैंक कैशियर ने पूरी घटना बताई तो पुलिस के साथ साथ परिजनों के होश उड़ गए।

बैंक कैशियर का आरोप है कि सोमवार शाम को उनको एक युवक अपने साथ ले गया और फिर जमकर टार्चर किया और साथ ही 20 लाख की फिरौती मांगी है। फिरौती न देने पर जमकर प्रताड़ित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *