चूल्हे पर बनाया जा रहा मिड डे मील, बच्चो में वितरित जूते छोटे, ठण्ड में चप्पल पहनकर आने को मजबूर

[object Promise]
घुघली(महाराजगंज)। घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा तिलकवनिया में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील चूल्हे पर बनाया जा रहा है। जिससे विद्यालय के कमरे धुएं से काले हो रहे है। इस संबंध में रसोइयों से पूछने पर पता चला कि आजतक इस विद्यालय पर गैस उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे चूल्हे पर ही खाना बनाना पड़ता है।
इस बाबत प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश ने बताया कि गैस सिलेंडर के लिए प्रधान और बिभाग में बहुत बार कहा गया, परंतु आज तक गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। ग्राम प्रधान उमेश यादव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बजट न होने के कारण चूल्हे पर ही खाना बनाया जाता है। इस विद्यालय में गेट भी नहीं लगा है तथा जो जूते बच्चो में वितरित किये गए है वह सभी छोटे है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कड़ाके के ठण्ड में चप्पल पहनकर आने को मजबूर है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *