PNB: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट की दरों में कई गई बढ़ोतरी के बाद प्रत्येक बैंक अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर रही है। अभी तक जहां कई बैंको ने बैंक लोन पर ब्याज दर बढ़ाई थी वही अब बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में भी इजाफा कर रही है जिसके बाद निवेशकों को काफी फायदा हो रहा है। वही अब खबर है कि Punjab National Bank ने अपनी ब्याज दरों मे इजाफा किया है। अब Punjab National Bank में अपना पैसा इन्वेस्टमेंट करने वाले ग्राहकों को उनके इन्वेस्टमेंट पर अधिक लाभ प्राप्त होगा।
जानकारी के लिये बता दें Punjab National Bank ने 2 करोंड से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढाने का ऐलान किया है। पंजाब नेशनल बैंक बैंक ने 7 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी ब्याज, 46 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.25 फीसदी ब्याज, 91 और 179 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4 फीसदी ब्याज, 180 दिनों और एक साल से कम की मैच्योरिटी पर 4.50 फीसदी ब्याज, एक साल में मैच्योर होने वाली एफड पर 5.30 फीसदी ब्याज देगी।
इसके अलावा अगर हम बात करे तो एक साल से ऊपर और 1 साल तक मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 5.45 फीसदी ब्याज , 2 साल से ज्यादा और 3 साल तक मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.50 फीसदी ब्याज, 3 साल से ज्यादा और 5 साल तक मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.75 ब्याज, 5 साल से ज्यादा और 10 साल तक मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.60 फीसदी ब्याज , 1111 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।
Leave a Reply