एबीपी न्यूज़ जिला संवाददाता की संदिग्ध मौत की उच्चस्तरीय जांच करने हेतु CM को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा

संदीप कुमार की रिपोर्ट ।

रुदौली । अयोध्या

उपजा ने प्रयागराज में एबीपी न्यूज़ गंगा चैनल के जिला संवाददाता की संदिग्ध मौत की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने हेतु मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा।पीड़ित परिजनों को एक करोड़ रूपया मुआवजा राशि दिए जाने व पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू किये जाने की भी मांग की गई।रूदौली । अयोध्या उपजा अयोध्या की रुदौली इकाई ने प्रयागराज में एबीपी न्यूज़ गंगा चैनल के जिला संवाददाता सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने व पीड़ित परिजनों को एक करोड़ रूपया मुआवजा राशि दिए जाने व पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू किये जाने के सम्बंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी रूदौली को सौंपा है।

मांगपत्र के माध्यम से कहा गया है कि एबीपी न्यूज़ गंगा चैनल के जिला संवाददाता श्री सुलभ श्रीवास्तव 13 जून को पुलिस द्वारा लालगंज क्षेत्र में बरामद हुई अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस द्वारा खुलासा किए जाने की घटना की कवरेज करने गए थे।वापस लौटते समय सुखपाल नगर से कटरा मेदनीगंज चौराहे के बीच महकनी गांव के सामने स्थित ईट भट्टे के पास रात करीब साढ़े 10 बजे घायल अवस्था में मिले।उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया गया।जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।श्री सुलभ श्रीवास्तव ने 2 दिन पहले शराब माफियाओं से संबंधित खबर चलाने पर अपने जान माल के खतरे की संभावना को जताते हुए प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।उसके बाद पत्रकार शुलभ श्रीवास्तव ने अपनी सुरक्षा की गुहार आलाधिकारियों से लगायी थी लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया जिसके चलते यह घटना हुई।उपजा शोक व्यक्त करते हुए इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उच्चस्तरीय जाँच की व पीड़ित परिजनों को एक करोड़ रूपया मुआवजा राशि दिए जाने व पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू किये जाने की मांग करती है।उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मांगपत्र प्राप्त हुआ है।उचित माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है।इस अवसर पर उपजा अयोध्या तहसील रूदौली इकाइ के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार,जिला सचिव जगदम्बा श्रीवास्तव,डॉ मो0 शब्बीर,आलम शेख,प्रमोद शर्मा,रियाज़ अंसारी,अनिल पाण्डेय,ललित गुप्ता,अमरेश यादव आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *