Gujrat Election : ‘‘सुशासन संकल्प-भाजपा विकल्प’’ के साथ भाजपा ने जारी की 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 70 उन्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है उनमें मुख्यमंत्री विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा से और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतुभाई वाघानी भावनगर पश्चिम से चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमाएंगे। बीजेपी की इस सूची में ज्यादातर पुराने नेताओं के नाम देखने को मिले हैं, साथ ही पटेल समुदाय के भी 17 उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्घ्य की 182 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे। इसके तहत पहले चरण में 89 सीटों पर नौ दिसंबर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान होगा। दोनों चरणों के मतदान के बाद 18 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

वहीं राज्य में चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से दोनों चरणों के मतदान के लिए कुल 50,128 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन पर राज्य के 4.33 करोड़ मतदाता वीवीपेट युक्त ईवीएम के जरिये मतदान कर सकेंगे। आयोग द्वारा राज्य में पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित 182 मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ेे: PM Modi के इस ड्रीम प्रोजेक्ट से 310 किमी की दूरी 30 किमी में सिमटी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *